शिर्डी माझे पंढरपूर
Shirdi Mazhe Pandharpur
आरती संग्रह
Loading…
Sainath Tere Hazaro Hath
Sai Baba bhajan in Marathi.
Source: सानपाड्याचा इच्छापूर्ती - आरती संग्रह
Sainath Tere Hazaro Hath
तू ही फकीर तू ही है राजा
तू ही है साईं तू ही है बाबा
साईनाथ, साईनाथ तेरे हज़ारौं हाथ
जिस जिस ने तेरा नाम लिया
तू हो लिया उसके साथ
इत् देखूं तो तू लागे कन्हैया
उत् देखूं तो दुर्गा मैय्या
नानक की मुस्कान है मुख पर
शान-ए-मोहम्मद भी है मुख पर
साईनाथ, साईनाथ तेरे हज़ारौं हाथ
राम नाम की है तू माला
गौतम वाला तुझ में उजाला
नीम तेरे की मीठी छाया
बदले हर चोले की काया
साईनाथ, साईनाथ तेरे हज़ारौं हाथ
तेरा दर है दया का सागर
सब मजहब भरते है गागर
पावन पारस तेरी आग
तेरा पत्थर कण कण राग
साईनाथ, साईनाथ तेरे हज़ारौं हाथ
तेरा मंदिर सब का मदीना
जो भी आये सीखे जीना
तू चाहे तो टल जाये घात
तू ही भोला तू ही नाथ
साईनाथ, साईनाथ तेरे हज़ारौं हाथ
Read with purity of heart and devotion 🙏
More Sai Baba Bhajans →