Loading…
Loading…
Om Jai Lakshmi Mata
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुम को निस दिन सेवत, हरि विष्णु धाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता । || धृ ||
उमा रमा ब्रह्माणी, तुम हो जग माता ।
सूर्य चन्द्र छवि ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता । || धृ ||
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता । || धृ ||
तुम ही पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता ।
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता । || धृ ||